LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

दर्दनाक हादसा! आसमान से खेत में आ गिरा ट्रेनिंग विमान, दो पायलटों की मौत से मचा हड़कंप

यह विमान गर्ग एविएशन कंपनी का था, जो नागरिक हवाई अड्डे से फ्लाइंग स्कूल संचालित करती है। विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर नीचे खेत में जा गिरा।

Aircraft Crash
Aircraft Crash - फोटो : news4nation

Aircraft Crash :  कानपुर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास एक दो इंजन वाला चार सीटों का ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


जानकारी के मुताबिक, यह विमान गर्ग एविएशन कंपनी का था, जो नागरिक हवाई अड्डे से फ्लाइंग स्कूल संचालित करती है। विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि यह नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट थी। उड़ान के दौरान अचानक विमान में तेज आवाज हुई और इसके बाद वह अनियंत्रित होकर नीचे खेत में जा गिरा।

Diarch GO


विमान के जमीन पर गिरते ही आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सचिन भाटिया (ट्रेनर) निवासी गुजरात के रूप में हुई है। अभिषेक एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे थे. सचिन उन्हें सिखा रहे थे।  मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, एडिशनल सीपी संकल्प शर्मा और विपिन ताड़ा तथा CFO दीपक शर्मा समेत कई अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

NSIT
Nsmch


फिलहाल विमान दुर्घटना की सटीक वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी में उड़ान के दौरान विमान पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विमान में तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य कारण से यह दुर्घटना हुई। जांच टीम विमान के मलबे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।