LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

बिहार में छठ मनाने पहुंचे थे घर वाले बेटे ने कर ली खुदकुशी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते का सुसाइड नोट देख उड़े होश

Suicide News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते ने घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर वाले छठ मनाने भागलपुर पहुंचे थे तभी बेटे ने खुदकुशी कर ली...मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते ने की खुदकुशी- फोटो : social media

Suicide News:  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के 18 वर्षीय पोते आरव सिन्हा ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार और प्रशासन दोनों स्तब्ध हैं। दरअसल, घटना कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के अवसर पर आरव के माता-पिता बिहार के भागलपुर गए हुए थे, जबकि उसकी बहन यूनिवर्सिटी गई थी। इस दौरान आरव घर पर अकेला था।

घर पर अकेला था आरव 

जानकारी अनुसार जब बहन शाम को लौटी तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि आरव फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को आरव की जेब से एक छोटा-सा नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मेरी मृत्यु से पहले लिखे गए नोट्स की जांच की जाए। इसके बाद जब पुलिस ने उसका मोबाइल फोन खंगाला, तो नोटपैड ऐप में एक लंबा अंग्रेजी संदेश मिला।

सपने में आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे लोग 

सुसाइड नोट में आरव ने लिखा था कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसे सपनों में तीन-चार लोग दिखाई देते थे, जो उसे अपने परिवार को नुकसान पहुंचाने या खुद को खत्म करने के लिए उकसाते थे। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने पुष्टि की है कि आरव के मोबाइल से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। 

स्टेट लेवल का स्विमर था आरव 

साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। परिवार के अनुसार, आरव स्टेट लेवल का स्विमर (तैराक) था और पढ़ाई में भी अच्छा था। उसके इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरव के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट की जांच भी पुलिस कर रही है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

NSIT
Nsmch