LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

दो IPS अफसरों की शाही शादी , घुटनों पर बैठे पुलिस अधीक्षक, SP अंशिका ने फिर डाली वरमाला, वर्दीलों के इश्क का जलवा

IPS Wedding: पुलिसवालों की सख्त दुनिया के बीच एक दिलकश और जज्बाती मंजर ने सबका दिल जीत लिया।

IPS Love Story SP Anshika
दो IPS अफसरों की शाही शादी - फोटो : social Media

 IPS Wedding: सियासत और सिस्टम की सख्त दुनिया के बीच एक दिलकश और जज्बाती मंजर ने सबका दिल जीत लिया। यूपी कैडर के दो कद्दावर आईपीएस अफसर कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा पारंपरिक रस्मो-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। यह शाही अंदाज़ में हुई शादी अब सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा-ए-आम बन चुकी है।

रविवार की रात जब अंशिका वर्मा वरमाला लेकर स्टेज पर बढ़ीं, तो एक दिलचस्प लम्हा देखने को मिला। केके बिश्नोई पहले थोड़ा पीछे हटे, फिर अचानक घुटनों पर बैठकर माला पहन ली और माहौल तालियों की गूंज से भर गया। बैकग्राउंड में कैलाश खेर का सूफियाना नग्मा ओ री सखी मंगल गाओ री बज रहा था, जिसने इस पल को और भी यादगार बना दिया। इसके बाद जब बिश्नोई ने अंशिका को वरमाला पहनाई, तो उन्होंने शरमाते हुए सिर झुका लिया यह नज़ारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

Diarch GO

शादी की रस्मों में शाही ठाठ भी देखने को मिला। बारात पहले रेंज रोवर से निकली, फिर बिश्नोई घोड़ी पर सवार हुए। रास्ते भर बारातियों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर जश्न मनाया। पिता सुजाना राम बिश्नोई भी इस खुशी के मौके पर खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। बाड़मेर से जोधपुर तक करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर बारात ऐतिहासिक अजित भवन पहुंची, जहां द्वारचार की रस्म अदा की गई।

इस खास शादी की थीम कृष्णांशिका रखी गई, जो दोनों अफसरों के नामों का खूबसूरत संगम है। पूरे समारोह में पारंपरिक संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों ने चार चांद लगा दिए। अगले दिन लहरिया रिसोर्ट में भव्य रिसेप्शन का भी इंतजाम किया गया है, जिसमें बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

यह शादी सिर्फ दो अफसरों का मिलन नहीं, बल्कि यह पैगाम भी है कि वर्दी की सख्ती के पीछे भी दिल धड़कते हैं। सियासी गलियारों में अब यह चर्चा जोरों पर है कि पावर कपल के रूप में यह जोड़ी आगे क्या कमाल दिखाएगी