LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Honor Killing: बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और भाई ने उतारा मौत के घाट, ऑनर किलिंग से इलाके में फैली सनसनी

Honor Killing: बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और भाई ने उसे गोली मौत के घाट उतार दी। ऑनर किलिंग के इस मामले इलाके से सनसनी फैल गई। आरोपी पिता ने पुलिस को गुमराह करने की तमाम कोशिश भी की लेकिन....

ऑनर किलिंग
ऑनर किलिंग से इलाके में सनसनी - फोटो : social media

Honor Killing:  बेटी को किसी लड़के के साथ बात करना भाई और पिता को मंजूर नहीं हुआ। पिता और भाई ने मिलकर किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी है। ऑनर किलिंग का यह मामला यूपी के शामली जिले का है। जहां मोबाइल पर युवक से बातचीत और व्हाट्सऐप चैटिंग करने से नाराज पिता-पुत्र ने अपनी ही किशोरी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ खुलासा

रविवार दोपहर करीब तीन बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि अंबेहटा गांव में एक युवती की मौत बंदरों के हमले से हो गई है। सूचना पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घर की छत पर उपलों के बीच किशोरी का गोली लगा शव मिला। वहीं से एक तमंचा भी बरामद हुआ।

Diarch GO

पिता ने पुलिस को किया गुमराह 

पहले पिता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। कभी बंदरों के हमले, तो कभी हार्ट अटैक और आत्महत्या का झूठा बहाना बनाया। लेकिन गोली के निशान देखकर पुलिस को शक हुआ। गहराई से पूछताछ करने पर पिता जुल्फान और उसके नाबालिग बेटे ने हत्या की बात कबूल कर ली।

हत्या का कारण

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता ने बेटी को मोबाइल पर बात करते और चैटिंग करते देख लिया था। यह बात उसे और उसके बेटे को नागवार गुजरी। बहाने से किशोरी को छत पर ले जाकर तमंचे से गोली मार दी।

NSIT
Nsmch

गांव में सनसनी

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता को शक था कि बेटी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार समझाने के बावजूद वह फोन पर बातें करती रही। गुस्से में आकर पिता ने बेटे के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।