LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Crime News: हनुमानगढ़ी परिसर में एक गंभीर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया

अयोध्या में हनुमानगढ़ी परिसर में वर्चस्व की जंग खूनी रूप ले चुकी है। ताजा घटना में, परिसर में हुई फायरिंग के दौरान एक पुजारी का ड्राइवर बाल-बाल बचा। इस दौरान ड्राइवर को लाठी-डंडों से भी पीटा गया। इस मामले में 5 संतों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Crime News: हनुमानगढ़ी परिसर में  एक गंभीर मारपीट और फायरिंग
हनुमानगढ़ी परिसर में एक गंभीर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News: अयोध्या में हनुमानगढ़ी परिसर में वर्चस्व की जंग खूनी रूप ले चुकी है। ताजा घटना में, परिसर में हुई फायरिंग के दौरान एक पुजारी का ड्राइवर बाल-बाल बचा। इस दौरान ड्राइवर को लाठी-डंडों से भी पीटा गया। राम जानकी मंदिर के महंत हेमंत दास ने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करने को लेकर विवाद होने पर मामा दास और उनके चार-पांच शिष्यों के खिलाफ मारपीट, बलवा और जानलेवा हमला की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर की रात की है। हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सड़क से वाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ। राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि महंत हेमंत दास की स्कॉर्पियो गाड़ी हनुमानगढ़ी के पास इमली बाग क्षेत्र में खड़ी थी। इसी समय हनुमानगढ़ी के महंत मामा दास अपनी फॉर्च्यूनर में गुजर रहे थे।

Diarch GO

मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, मामा दास ने स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव से गाड़ी हटाने को कहा। यही बात विवाद का कारण बनी। महंत मामा दास और उनके शिष्यों ने राजू यादव पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान गाली-गलौज भी की गई। आरोप है कि मामा दास ने अपनी पिस्तौल निकालकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हालांकि, गोली नहीं चली और गनीमत रही कि राजू यादव की जान बच गई।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर महंत हेमंत दास ने 5 संतों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

घटना ने हनुमानगढ़ी परिसर की शांतिपूर्ण छवि को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयानों को लेकर जांच जारी है और जल्द ही तथ्य स्पष्ट किए जाएंगे।

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर रूप ले गया। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि धार्मिक स्थल के आसपास कानून व्यवस्था और सुरक्षा कायम रहे।

हनुमानगढ़ी में इस प्रकार की मारपीट और फायरिंग ने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। वहीं, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी हिंसक घटनाक्रम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।