LATEST NEWS

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन
  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर तक पहुंचा SIR का संग्राम, पोती गई कालिख

Gyanesh Kumar,: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध उनके आगरा स्थित पैतृक आवास तक पहुंच गया।

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के घर तक पह
ज्ञानेश कुमार के घर तक पहुंचा SIR का संग्राम- फोटो : social Media

Gyanesh Kumar,: मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध आज यानी सोमवार को उनके आगरा स्थित पैतृक आवास तक पहुंच गया। विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर प्रदर्शनकारियों ने गेट और दीवारों पर कालिख पोत दी और पेंट से ‘वोट चोर’ तथा ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं’ जैसे नारे लिख दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लिखे गए नारों व कालिख को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह करीब 11 बजे बैनर लेकर आवास के बाहर पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पुलिस अब आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कालिख पोतने और नारे लिखने वालों की पहचान करने में जुटी है।

दरअसल, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध पिछले कुछ दिनों में तेज हुआ है। कांग्रेस ने 25 सितंबर को देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। पटना समेत कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

कांग्रेस का यह अभियान एक रिपोर्ट के बाद और तेज हुआ, जिसमें निर्वाचन आयोग के भीतर SIR से जुड़े कुछ फैसलों पर चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद और आपत्तियों का उल्लेख किया गया था। कांग्रेस इन घटनाक्रमों को लेकर निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रही है। दूसरी ओर, निर्वाचन आयोग ने SIR से जुड़े आदेशों को सभी तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से जारी किए जाने की बात कही है।

NSIT
Nsmch

आगरा में प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस ने सोमवार को विभिन्न राज्यों में जिला मुख्यालयों तक मार्च और प्रदर्शन का कार्यक्रम भी रखा था। इस पूरे विवाद का केंद्र SIR, मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे राजनीतिक सवाल हैं।