LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

Crime News: बंद घर से मिली 5 लोगों की लाश, इलाके में मचा कोहराम, सुसाइड नोट देख पुलिस के उड़े होश....

Crime News: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आत्महत्या
5 लोगों की लाश बरामद - फोटो : social media

Crime News:  एक घर से 5 लाशें बरामद हुई। जिसके देख इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस को लाशों के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। दरअसल, पूरा मामला यूपी के मथुरा जिले का है। जहां महावन क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला। मृतकों के पास दूध से भरे गिलास मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सभी ने दूध में जहर मिलाकर एक साथ आत्महत्या की है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

5 लोगों को मिली लाश 

मृतकों में 35 वर्षीय मनीष, उनकी 32 वर्षीय पत्नी सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो साल का बेटा पंकज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। सुबह जब परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखा गया तो सभी के शव पड़े मिले, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Diarch GO

पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद  

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर की रसोई की दीवार पर एक कथित सुसाइड नोट जैसा संदेश लिखा मिला है, जिसमें “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं” लिखा बताया जा रहा है। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस इस मामले में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मनीष खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके घर के पास ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch