LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो की मौत, भीषण सड़क में गई जान, जेल में बंद भाई से मिलने गया था

अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से आया था। मुलाकात के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई।

Atiq Ahmeds Youngest Son Aban Ahmed Killed
Atiq Ahmeds Youngest Son Aban Ahmed Killed - फोटो : news4nation

Aban Ahmed Killed :  उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। अतीक अहमद उत्तर प्रदेश के कुख्यात बाहुबली नेताओं में एक था। अतीक के बेटे के हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से आया था। मुलाकात के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Diarch GO


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में मोहम्मद जैद और उमर सहित तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch


अबान अहमद, अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक था। वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह भेजा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में रिहा कर दिया गया था।


गौरतलब है कि अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई से मुलाकात कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।