LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मनपसंद लड़की से शादी न होने पर टावर पर चढ़ा आशिक, पुलिस ने उतारा और फिर ...

एक नाबालिक लड़की के प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर कूद जाने की धमकी देने लगा इस घटना का वीडियो हुआ वायरल तो पहुची पुलिस और फिर ....

मनपसंद लड़की से शादी न होने पर टावर पर चढ़ा आशिक, पुलिस ने उ
मनपसंद लड़की से शादी न होने पर टावर पर चढ़ा आशिक- फोटो : NEWS 4 NATION

 N4N डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के भीलवाड़ा में सामने आया है। अपनी नाबालिग प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज़ एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा।

प्रेम-प्रसंग और टावर ड्रामा

भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला गोविंद, जो एक पान की दुकान चलाता है, एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है। युवक का दावा है कि लड़की भी उससे शादी करना चाहती है, लेकिन लड़की के घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

Diarch GO

इस बात से नाराज़ होकर, गोविंद पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। उसने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी अपलोड किया, जिसमें वह लड़की के घरवालों को अपनी मौत का ज़िम्मेदार ठहरा रहा था। युवक ने यह भी दावा किया कि उसने नाबालिग प्रेमिका की ज़बरदस्ती शादी की सूचना पहले ही पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस और परिवार की समझाइश

टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक गोविंद को नीचे उतरने के लिए मनाया। जब वह नहीं माना, तो उसके परिवार के सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया।

NSIT
Nsmch

काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद, जब युवक टावर से नीचे उतरा, तो वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।