LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Tiger Attack - परिवार के साथ मंदिर आए बच्चे को उठाकर ले गया बाघ, शव मिलने के बाद श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

Tiger Attack - दादी के साथ मंदिर आए छह साल के मासूम को बाघ उठाकर ले गया और उसे मार डाला। घटना के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है।

Tiger Attack - परिवार के साथ मंदिर आए बच्चे को उठाकर ले गया

N4N Desk - मंदिर से बाघ छह साल के बच्चे को उठाकर ले गया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। यह दिल दहलानेवाली घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर की है। जहां प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में करीब तीन बजे एक जंगल से निकलकर आया और छह साल के बच्चे को अपने मुंह में दबोचकर ले गया। काफी मशक्कत के बाद जंगल से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। इस दौरान मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वे दर्शन कर मंदिर से वापस लौट रहे थे। उनके साथ एक महिला और उसका छोटा बेटा भी थे। तभी अचानक जंगल से एक बाघ निकला और देखते ही देखते बच्चे को मुंह में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने शोर मचाकर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन टाइगर पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 

लोगों ने पैदल पहुंचकर घटना की जानकारी गणेश धाम चौकी पर दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद टाइगर को भगाया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक सुमन (7) पुत्र द्वारका माली निवासी गोहटा थाना देई खेड़ा (बूंदी) के रूप में हुई है।

मंदिर के रास्तों को किया गया बंद

घटना के बाद त्रिनेत्र गणेश मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अमराई वन क्षेत्र में यह हमला हुआ है, जिसे अब उच्च अलर्ट पर रखा गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर की ओर जाने से मना किया गया है। 

NSIT
Nsmch