LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

Breaking News: सुबह सुबह दर्दनाक हादसा, स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, 17 घायल, मची चीत्कार

Breaking News: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्र क्लास में मौजूद थे तभी छत गिर गया और कई बच्चे हादसे का शिकार हो गए....

school roof collapse
school roof collapse 4 children- फोटो : social media

Breaking News: सुबह सुबह दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं करीब 17 छात्र घायल बताए जा रहा है। पूरा मामला राजस्थान के झालावाड़ का है। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 

चार बच्चों की मौत, 17 घायल

बताया जा रहा है कि, मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 छात्र घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Diarch GO

घटना के वक्त कक्षा में थे बच्चे

घटना शुक्रवार सुबह की है जब स्कूल की एक कक्षा की छत अचानक ढह गई। छत गिरते ही बच्चे उसके नीचे दब गए। स्थानीय पुलिस, अधिकारियों, शिक्षकों और गांववालों ने मिलकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का बयान

झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, पीपलोदी सरकारी स्कूल में यह हादसा हुआ है। अब तक 3-4 बच्चों की मौत और 17 बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है। मलबा हटाया जा रहा है और बचाव कार्य जारी है। राज्य सरकार ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्कूल भवन की स्थिति और निर्माण में हुई लापरवाही की भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद पीपलोदी गांव में मातम पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch