LATEST NEWS

  • Anant Singh Expelled From JDU
  • JDU Political Crisis: नीतीश-ललन-निशांत की नाराजगी बाहुबली विधायक पर पड़ी भारी, पढ़िए अनंत सिंह पर एक्शन की इनसाइड

  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में इतने बजे होगी आरती
  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter: पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ा

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की जाएगी विधायकी! मोकामा में उपचुनाव की अटकलें तेज

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रहा भयंकर तूफान, इस दिन से भारी बारिश के

बैंक ऑफ बड़ौदा में भीषण चोरी, 2 लॉकर तोड़कर 100 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

N4N Desk: बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 2 लॉकर तोड़कर 100 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए हैं। चोरों ने लॉकर रुम की छत काटकर घटना को अंजाम दिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा में भीषण चोरी- फोटो : social media

N4N Desk: बैंक के लॉकर में अक्सर लोगों के द्वारा सोने चांदी के समानों को रखा जाता है। घर से चोरी हो जाने के डर से बैंक के लॉकर में अपनी कीमती समानों को रखकर लोग समझते हैं कि अब उनके जेवरात सुरक्षित हैं लेकिन क्या हो जब बैंक लॉकर में भी जेवरात सुरक्षित ना हो। जी हां ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बैंक के 2 लॉकर को तोड़कर 100 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए हैं।   

बैंक ऑफ बड़ौदा में भीषण चोरी 

दरअसल, पूरा मामला राजस्थान के अजमेर जिले के सावर कस्बे का है। बताया जा रहा है कि नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोर बैंक भवन की पिछली दीवार से छत पर चढ़े और कटर से छत काटकर सीधे लॉकर रूम में दाखिल हो गए। यहां दो लॉकर तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह बैंक खुलने पर सामने आई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गई। 

2 लॉकर तोड़कर की चोरी 

बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर शाखा पहुंचे तो लॉकर रूम की छत कटी हुई और लॉकर क्षतिग्रस्त मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सावर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट ने बताया कि चोरों ने लॉकर नंबर 60 और 64 को कटर से काटा। लॉकर नंबर 60 सावर निवासी इंद्रराज शर्मा के नाम था, जिसमें करीब 80 तोला सोने के जेवरात रखे थे। वहीं लॉकर नंबर 64 लोकेश पारीक के नाम दर्ज था, जिसमें से 27.5 तोला सोना और लगभग 850 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात शनिवार या रविवार की रात को अंजाम दी गई, क्योंकि रविवार को बैंक अवकाश था। वारदात के बाद चोर मौके पर ही इलेक्ट्रिक कटर और छत तोड़ने में इस्तेमाल किए गए अन्य उपकरण छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रात के समय बैंक में चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं थी। सूचना मिलते ही सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद केकड़ी डीएसपी हर्षित शर्मा और एएसपी केकड़ी राजेश कुमार मील ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक स्टाफ के साथ टूटे लॉकरों की जांच कराई गई। अजमेर से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, वहीं बैंक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। केकड़ी डीएसपी हर्षित शर्मा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।