LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मकर संक्रांति पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव भी बड़ी मुश्किल से निकाले जा सके। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।

Road Accident
Road Accident- फोटो : news4nation

 Road Accident:   एक अनियंत्रित कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार की छह महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर फतेहपुर के हरसावा गांव के निकट 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर हुई। इसमें एक अनियंत्रित कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर में एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रघुनाथपुरा निवासी मोहिनी देवी (80), उनकी बेटी इंद्रा (60) बहू तुलसी (45) व चंदा देवी (55), संतोष (45) और आशा (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मोहिनी की पोती सोनू, बहू बरखा और कार चालक मांडेला निवासी वसीम को गंभीर घायल होने पर सीकर स्थानांतरित कर दिया गया।

Diarch GO


पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव भी बड़ी मुश्किल से निकाले जा सके। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।


पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ में एक संबंधी की मौत होने पर दाह संस्कार में शामिल होने गये थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दाह संस्कार में करीब दो दर्जन लोग चार गाड़ियों में गए थे और वापसी में एक गाड़ी में परिवार की आठ महिलाएं बैठी थीं।

NSIT
Nsmch