LATEST NEWS

  • Bihar News: मुंगेर के सभी CHC में खुलेगी रक्त संग्रहण इकाई, मरीजों को मिलेगी ये भी सुविधाएं
  • Bihar News: मुंगेर के सभी CHC में खुलेगी रक्त संग्रहण इकाई, मरीजों को मिलेगी ये भी सुविधाएं

  • Patna Airport
  • Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं होगी मनमानी, अब बताना होगा बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट

  • Lalan Singh Meets Samrat Choudhary
  • बिहार में होगा बड़ा सियासी उलटफेर ! अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई के बाद सम्राट चौधरी से

  • Anant Singh
  • 'नीतीश के लिए हम गद्दारी किए'... अनंत सिंह का अलग पार्टी बनाने पर बड़ा ऐलान, JDU का

  • Bihar Industrial Development and Investment
  • Bihar News: बिहार में उद्योग के दावों पर कुमार सर्वजीत का सवाल, डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर जमकर

5 लाख रुपये रिश्वत लेते DIG को CBI ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक डीआईजी रैंक के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर एक मामले में राहत देने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.

5 लाख रुपये रिश्वत लेते DIG को CBI ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
5 लाख रुपये रिश्वत लेते DIG को CBI ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार - फोटो : NEWS 4 NATION AI

N4N डेस्क: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी (DIG) हरचरण भुल्लर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्हें मोहाली से पकड़ा गया।

अधिकारी पर एक मामले में राहत देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर (ट्रैप लगाकर) डीआईजी भुल्लर को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, डीआईजी पर 5 लाख रुपये महीना लेने का आरोप है और सीबीआई पिछले कुछ दिनों से उन पर नजर रखे हुए थी।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने चंडीगढ़ और रोपड़ में उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। हालांकि, सीबीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।

NSIT
Nsmch

DIG ने मामला निपटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि डीआईजी ने एक मामले को निपटाने के लिए बड़ी रकम की मांग की और पहली किस्त के भुगतान के लिए उसे मोहाली स्थित अपने ऑफिस में बुलाया था. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीबीआई के अधिकारियों ने छापेमारी की और पुलिस के बड़े अफसर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन सीबीआई ने रिश्वत लेते डीआईजी को गिरफ्तार कर लिया है. बड़े स्तर के पुलिस अफसर की गिरफ्तारी से राज्य में हलचल मच गई है.