LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

सिर फोड़ा, पैर तोड़ा...भटिंडा में बिहारी छात्रों की पिटाई, हरकत में आई बिहार सरकार ने पंजाब से मांगा जवाब

पंजाब के भटिंडा स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट हुई है। इस घटना में कई बिहारी छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक छात्र का सिर फट गया है और पैर की हड्डी टूट गई है

bihar students attacked

पंजाब के भटिंडा स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में बिहारी छात्रों पर बर्बर हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में बेतिया के छात्र अतुल पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं। उसका सिर फूट गया और बाएं पैर की हड्डी टूट गई। इसके अलावा नौतन के बनकटवा निवासी दीपू कुमार समेत कई अन्य छात्रों की भी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना ने बिहार में हड़कंप मचा दिया है और अब मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पीड़ित छात्र दीपू कुमार ने अपने पिता सुग्रीव तिवारी को फोन कर आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवकों ने कैंपस में घुसकर बिहारी छात्रों पर हमला कर दिया। तीन छात्रों को एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। दीपू ने बताया कि डर के कारण विश्वविद्यालय के छात्र कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और वहां की पुलिस भी हमलावरों का साथ दे रही है। 

पुलिस ने बिहारी छात्रों को एक कमरे में बंद कर दिया!

घटना के बाद पंजाब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने बिहारी छात्रों को गिरफ्तार कर एक कमरे में बंद कर दिया। छात्रों का आरोप है कि गुरु काशी विश्वविद्यालय प्रशासन भी उनकी मदद नहीं कर रहा है। जब भी कैंपस में कोई कार्यक्रम होता है, बाहरी छात्र आकर बिहारी छात्रों को निशाना बनाते हैं। शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कभी ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे छात्रों में डर का माहौल है।

सीएम नीतीश से मदद की अपील

पंजाब में फंसे छात्रों ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। छात्रों ने कहा कि उन्हें अपनी जान का डर है और अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। छात्रों ने बिहार सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हरकत में बिहार सरकार, पंजाब से मांगा जवाब

घटना के बाद बिहार सरकार तुरंत हरकत में आ गई। बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीना ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा से बात की और बिहारी छात्रों की सुरक्षा की मांग की। मीना ने पंजाब प्रशासन से घटना पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आग्रह किया। पंजाब प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है और दोषियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

घटना को लेकर गरमाई राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप तेज

पंजाब में बिहारी छात्रों पर हमले को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस घटना पर भाजपा, जदयू और राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा, ''बिहार के लोगों ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को वोट नहीं दिया, इसलिए अब पंजाब में बिहारी छात्रों की पिटाई कर बदला लिया जा रहा है।'' जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा, ''बिहार में कभी भी बाहरी छात्रों के साथ भेदभाव नहीं होता, लेकिन पंजाब में लगातार बिहारी छात्रों पर हमले हो रहे हैं। पंजाब सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।'' आरजेडी प्रवक्ता सारिका पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, "गृह मंत्री बिहार में डेरा डालने की बात करते हैं, लेकिन जब बिहारी छात्रों पर हमला होता है, तो वे चुप रहते हैं। यह शर्मनाक है।"

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "बिहार के होनहार छात्रों पर इस तरह का हमला निंदनीय है। पंजाब सरकार को तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।"