LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Wife lover:करवा चौथ से दो दिन पहले भाग गई पत्नी, बॉयफ्रेंड ने फायरिंग कर सास-ससुर को भी पीटा

Wife lover:करीब 15 बदमाशों ने एक गुर्जर परिवार के घर पर हमला कर बुजुर्ग दंपति समेत चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की और नौ माह की गर्भवती बहू का अपहरण कर लिया।

Wife lover:करवा चौथ से दो दिन पहले भाग गई पत्नी, बॉयफ्रेंड न
करवा चौथ से दो दिन पहले भाग गई पत्नी, बॉयफ्रेंड ने फायरिंग कर सास-ससुर को भी पीटा- फोटो : NEWS 4 NATION AI

Wife lover:करीब 15 बदमाशों ने एक गुर्जर परिवार के घर पर हमला कर बुजुर्ग दंपति समेत चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की और नौ माह की गर्भवती बहू का अपहरण कर लिया।मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। तिघरा थाना क्षेत्र के गिर्जा गांव में करीब 15 बदमाशों ने एक गुर्जर परिवार के घर पर हमला कर बुजुर्ग दंपति समेत चार लोगों की बेरहमी से पिटाई की और नौ माह की गर्भवती बहू का अपहरण कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार के बेटे गिरिराज गुर्जर की शादी डेढ़ साल पहले श्योपुर जिले के सेसईपुरा गांव की अन्नू गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही मुरैना जिले के तिलौंदा गांव का रहने वाला योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी गिरिराज को धमकाता और परेशान करता था।

Diarch GO

बुधवार देर रात योगेंद्र अपने साथियों कल्ली उर्फ किलेदार, डीपी, तहसिला, शेरू, भोला, बिज्जी, सत्यवीर और प्रदीप सहित करीब 15 लोगों के साथ गिरिराज के घर पहुंचा। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और गिरिराज के पिता ब्रजलाल, मां भगवती, दादी धनवंती और चाचा रामेश्वर को बंदूक की बटों से पीटा। इसके बाद अन्नू को जबरन उठा ले गए।

परिजनों के मुताबिक, अन्नू नौ महीने की गर्भवती है और जल्द ही बच्चे के जन्म की उम्मीद थी। ससुर ब्रजलाल गुर्जर ने बताया “बदमाशों ने मुझे, मेरी पत्नी, मां और भाई को पीटा और बहू को उठाकर ले गए। वह नौ महीने की गर्भवती है। इस महीने घर में किलकारी गूंजने वाली थी।”

NSIT
Nsmch

पुलिस का कहना है कि आरोपी योगेंद्र और अन्नू के बीच प्रेम संबंध थे। योगेंद्र ने करवा चौथ से दो दिन पहले बहू को अगवा कर लिया। घटना के वक्त अन्नू का पति घर पर मौजूद नहीं था।

घायलों को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, किसी को गोली नहीं लगी है, लेकिन रामेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी ग्वालियर ने बताया कि मुख्य आरोपी योगेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।