बड़ी लापरवाही! मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह पर भर दिया पानी, मचा भूचाल

राज्य के मुखिया के वाहनों के काफिले के साथ ही एक पेट्रोल पम्प पर बड़ा खेला हो गया जिसमें उनके काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया.

CM convoy
CM convoy- फोटो : news4nation

CM convoy: एक अजीबोगरीब मामले में मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया. सीएम के काफिले के साथ हुए इस वाकये के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है और संबंधित पेट्रोल पम्प को तुरंत सील कर दिया. वहीं एक साथ 19 वाहनों में पानी मिश्रित इंधन भरने से वाहनों की फिटनेस पर भी असर पड़ने का मामला सामने आया और उन्हें टो करके और धक्के मारकर साइड करना पड़ा. 


दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों को रतलाम में ईंधन में गड़बड़ी के कारण टो करना पड़ा. खबरों के अनुसार, आपूर्ति किया गया डीजल पानी से दूषित था. वाहनों में डीजल की जगह पानी भर जाने के बाद उन्हें टो करना पड़ा. वहीं दूषित ईंधन पाए जाने के बाद अधिकारियों ने संबंधित पेट्रोल पंप को तुरंत सील कर दिया है. 

Diarch GO


बताया जा रहा है कि काफिले के लगभग 19 वाहन गुरुवार की रात डीजल भरवाने के लिए ढोसी गांव के पास भारत पेट्रोल पंप पर गए थे. वहां डीजल भरवाने के बाद सभी वाहन कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक चलते-चलते बंद हो गए. वाहन चालकों ने इसकी शिकायत पेट्रोल पंप पर की. 


सीएम के काफिले के वाहनों में खराबी की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी वाहनों से डीजल खाली करवाया गया तो उसमें पानी निकला. इससे हड़कंप मच गया. पेट्रोल पंप पर वाहनों के टैंक खोलने से गैरेज जैसे हालात हो गए. इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रक ड्राइवर भी यही शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे.

NSIT
Nsmch