LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड, SIT ने बिहार सहित इन राज्यों से मांगी मदद, सोनम के बर्ताव पर क्यों हो रहा पुलिस को शक?

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड अब उलझता जा रहा है पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन पुलिस को कई सवालों के जवाब अब भी नहीं मिल पा रही है। इसी बीच SIT ने बिहार सहित इन राज्यों से मदद मांगी है...

राजा रघुवंशी सोनम रघुवंशी
बिहार सहित इन राज्यों से मांगी मदद - फोटो : social media

Indore Couple Case:  राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस की एसआईटी को अब तक सभी कड़ियाँ जोड़ने में सफलता नहीं मिली है। पुलिस महानिदेशक (DGP) आई. नोंग्रांग के हालिया बयान से साफ है कि जांच टीम शुरुआती निष्कर्षों से संतुष्ट नहीं है और इसलिए हत्याकांड के ‘लव एंगल’से इतर अन्य पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

सोनम के बर्ताव पर पुलिस को शक 

DGP नोंग्रांग ने सोमवार को कहा कि इस हत्याकांड में सोनम का व्यवहार पुलिस के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। उन्होंने सवाल उठाया कि शादी के कुछ ही दिन बाद सोनम अपने पति राजा से इतनी नफरत क्यों करने लगी? उन्होंने इसे असामान्य करार देते हुए कहा कि पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले के पीछे कुछ और गहरे कारण हैं।

Diarch GO

भाई का हैरान कर देने वाला खुलासा 

राजा की तेरहवीं के दौरान उसके भाई द्वारा एक नया एंगल सामने लाने के बाद केस और पेचीदा हो गया है। भाई ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र हो सकता है। उसने बताया कि सोनम के पिता को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था और उस दौरान उनके परिवार ने राजा की उल्टी तस्वीर लगाकर कुछ तांत्रिक क्रियाएं की थीं। यहां तक कि नरबलि की आशंका भी जताई गई है। उसने मांग की है कि आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाए ताकि सच सामने आ सके।

हत्यारे राज के करीबी दोस्त

इस बीच पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम ने एक और चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में लगा था कि सोनम और उसके प्रेमी ने सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी राज के नजदीकी दोस्त ही थे और उन्होंने ही उसकी हत्या कर दी। अब मेघालय पुलिस ने एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ाते हुए असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। क्योंकि आरोपी इन राज्यों में वारदात के पहले और बाद में घूमते रहे थे।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने किया हत्याकांड को रिक्रिएट 

मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल सोहरा ले जाकर क्राइम सीन को रिक्रिएट कराया। आरोपियों को उस घाटी के ऊपर लाया गया जहां 2 जून को राजा की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने हत्या के पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की। अब तक की जांच में सामने आया है कि राजा के दोस्तों ने सोनम की मौजूदगी में वेइसाडोंग फॉल्स के पास पार्किंग स्थल पर राजा के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर शव को खाई में फेंक दिया। 

हत्या के बाद इन राज्यों में आई सोनम 

इसके बाद सोनम असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश से होते हुए इंदौर भाग गई। वह अपना मंगलसूत्र और अंगूठी सोहरा के एक होमस्टे में ट्रॉली बैग में छोड़ आई थी, जिससे उस पर शक और गहराया। हत्याकांड की पेचीदगी को देखते हुए अब मेघालय पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि अब तक कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन पुलिस पूरी सच्चाई तक पहुंचने के लिए अभी भी गंभीरता से पड़ताल में जुटी है।