LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Ration Card: राशन कार्ड से काटे गए 30 लाख फर्जी नाम! लाखों रुपए कमाने वाले भी उठा रहे थे लाभ, जानिए कैसे हुआ घोटाले का खुलासा

Ration Card: राशन कार्ड में बड़े होटाला सामने आया है। राशन कार्ड से करीब 30 लाख फर्जी नाम को काटे गए हैं। कथित तौर पर लाखों रुपए कमाने वाले लोग राशन कार्ड से मुफ्त आनाज का लाभ ले रहे थे।

राशन कार्ड
30 लाख फर्जी नाम कटे! - फोटो : social media

Ration Card: राशन कार्ड से फर्जी नामों को हटाने के लिए देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। बिहार सहित कई राज्यों में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जहां राशन कार्ड से 30 लाख लाभर्थियों के नाम काटे गए हैं। कथित तौर पर ये सभी लाखों रुपए कमाने के बावजूद राशन कार्ड से मुफ्त राशन उठा रहे थे। मामला मध्य प्रदेश से जुड़ा है।  

30 लाख लोगों का नाम कटा

जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए जारी मुफ्त राशन योजना का लाभ अमीरों द्वारा उठाया जा रहा था। राज्य सरकार द्वारा कराए गए व्यापक सत्यापन अभियान के बाद करीब 30 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। इससे न केवल सरकारी धन की लूट पर रोक लगी है, बल्कि अब वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सकेगा। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, गलत तरीके से राशन लेने वालों में करीब 1500 लोग निजी कंपनियों में डायरेक्टर जैसे ऊंचे पदों पर कार्यरत पाए गए।

Diarch GO

14 लाख नए योग्य लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

वहीं 38 हजार ऐसे लाभार्थी भी चिन्हित किए गए, जो इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते हैं और जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपये से अधिक है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लगभग एक साल तक चले सत्यापन अभियान के बाद बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए। इसका सीधा लाभ उन 14 लाख योग्य परिवारों को मिलेगा, जो अब तक कोटा पूरा होने के कारण पीडीएस योजना से वंचित थे।

1.31 करोड़ राशन कार्ड, वेटिंग में थे लाखों लोग

अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (PHH/BPL) के तहत मध्य प्रदेश में वर्तमान में 1.31 करोड़ राशन कार्ड प्रचलन में हैं। कुल 28 श्रेणियों के लाभार्थियों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जाता है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने बताया कि अयोग्य लोगों की मौजूदगी के कारण कई जरूरतमंद परिवार वेटिंग लिस्ट में थे और उन्हें समय पर राशन नहीं मिल पा रहा था।

NSIT
Nsmch

ऐसे पकड़े गए फर्जी लाभार्थी

जानकारी अनुसार विभाग ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ मिलकर पीडीएस डेटाबेस का आईटीआर डेटा से मिलान किया। इसमें 38 हजार ऐसे लोग सामने आए जिन्होंने 6 लाख रुपये से अधिक की आय घोषित की थी, फिर भी मुफ्त राशन ले रहे थे। इसके अलावा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी (ROC) के डेटा से क्रॉस चेक करने पर 1500 ऐसे लोग मिले जो निजी कंपनियों में डायरेक्टर पद पर होते हुए भी सरकारी राशन का लाभ उठा रहे थे। सरकार का कहना है कि आगे भी ऐसे सत्यापन अभियान जारी रहेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक ही पहुंचे।