LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

महिला DSP पर सहेली के घर 2 लाख की चोरी का आरोप, FIR दर्ज होने के बाद फरार

राजधानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस विभाग की महिला डीएसपी पर अपनी ही सहेली के घर से चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है.चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें डीएसपी नोटों की गड्डी के साथ दिख रही हैं.

महिला DSP पर सहेली के घर 2 लाख की चोरी का आरोप, FIR दर्ज होन
महिला DSP पर सहेली के घर 2 लाख की चोरी का आरोप, FIR दर्ज होने के बाद फरार- फोटो : NEWS 4 NATION AI

N4N डेस्क:राजधानी में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला डीएसपी (DSP) अधिकारी पर अपनी ही सहेली के घर से 2 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज मे महिला के हाथों में नोटों की गड्डी दिख रही है.

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

दरअसल, भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती द्वारा अपनी सहेली डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी डीएसपी के हाथों में नोटों की गड्डी साफ दिख रही है। पीड़िता ने बताया कि जब वह नहाने गई थी, तभी डीएसपी ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया।

Diarch GO

विभागीय कार्रवाई शुरू

पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन तो बरामद कर लिया है, लेकिन नकद राशि की बरामदगी अभी बाकी है। एडीसीपी बिट्टू शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला डीएसपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है, जिसके चलते पुलिस मुख्यालय ने विभाग की साख को देखते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें नोटिस जारी किया गया है।