LATEST NEWS

  • Govindpur Wali Maiya Temple
  • Bihar News: महुआ में गोविंदपुर वाली मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब,जय माता दी के

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे, पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर,

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ, तुला, धनु और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

  • Navratri Born Baby Girl
  • Bihar News: नवरात्रि में घर आई मां दुर्गा की नन्ही स्वरूपा, सजाया वाहन, ढोल-नगाड़े जैसे उत्साह से वैष्णवी

मध्यप्रदेश में एक बार फिर थोक के भाव में IAS के तबादले, 42 अफसरों समेत 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए

मध्यप्रदेश में 42 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 12 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। मुख्यमंत्री के दो सचिवों का भी तबादला हुआ है। जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर थोक के भाव में IAS के तबादले, 42 अ
मध्यप्रदेश में 42 आईएएस अफसरों के तबादले - फोटो : FREEPIK

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। इन तबादलों में 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा पर जाने से पहले इस तबादले को हरी झंडी दी। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

मुख्यमंत्री के दो सचिवों का तबादला

इस आदेश के तहत मुख्यमंत्री के दो सचिवों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:

सचिव, मुख्यमंत्री भरत यादव को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल बनाया गया है।

सचिव, मुख्यमंत्री अविनाश लवानियो को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर नियुक्त किया गया है।

Diarch GO

आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सिबि चक्रवर्ती को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

इन 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए

तबादले में जिन 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वे निम्नलिखित हैं:

गुना - सतेंद्र सिंह को हटाकर किशोर कुमार कन्याल को कलेक्टर बनाया गया है।

खरगोन - कर्मवीर शर्मा को हटाकर भव्या मित्तल को कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

डिंडौरी - नेहा मारव्या सिंह को कलेक्टर बनाया गया है।

सीहोर - प्रवीण सिंह की जगह बाला गुरु के को कलेक्टर बनाया गया है।

सतना - अनुराग वर्मा को हटाकर सतीश कुमार एस को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

बड़वानी - डॉ. फटिंग राहुल हरिदास की जगह गुंचा सनोबर को कलेक्टर बनाया गया है।

टीकमगढ़ - अवधेश शर्मा की जगह विवेक श्रोत्रिय को कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

रायसेन - अरविंद कुमार दुबे की जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा को कलेक्टर बनाया गया है।

खंडवा - अनूप कुमार सिंह की जगह ऋषभ गुप्ता को कलेक्टर बनाया गया है।

बुरहानपुर - हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

देवास - ऋतु राज को कलेक्टर बनाया गया है।

श्योपुर - अर्पित वर्मा को श्योपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

लंबे इंतजार के बाद कलेक्टरी मिलने का इन्तजार

कई अफसरों को लंबे इंतजार के बाद कलेक्टरी मिली है। जैसे ऋतुराज सिंह, जिन्हें भोपाल जिला पंचायत के सीईओ के रूप में ढाई साल से अधिक समय हो गया था, अब देवास का कलेक्टर बनाया गया है।

NSIT
Nsmch

नेहा मारव्या सिंह को भी लंबे समय बाद कलेक्टरी मिली है। उन्होंने कुछ समय पहले आईएएस सर्विस मीट में अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद उन्हें डिंडौरी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

4 जिला पंचायतों के सीईओ भी बदले

इस तबादला आदेश में चार जिला पंचायतों के सीईओ भी बदले गए हैं, जिनमें दतिया, नीमच, सीहोर, और मुरैना शामिल हैं। इसके साथ ही, हाउसिंग बोर्ड और आजीविका मिशन के लिए भी नई पोस्टिंग दी गई है।