3400 चुम्मा लेकर बढ़ी मुसीबत, गर्लफ्रेंड ने 3.5 घंटे में कर दिया था ऐसा हाल कि रोमांटिक स्टंट पर गया भारी

जिस स्टंट का मकसद सोशल मीडिया पर प्यार और रोमांस दिखाना था, वह कुछ ही घंटों में वायरल होकर पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गई जिसका नतीजा रहा कि इश्क का भूत नई मुश्किल को ला दिया

3400 lipstick marks on car
3400 lipstick marks on car - फोटो : news4nation

3400 lipstick marks on car : इश्क में अपने चाहने वाले के लिए लोग क्या क्या नहीं करते और नए जमाने में कुछ नया इश्कियापा भी किया जा रहा है। यानी अपने चाहने वाले की कार में होठों की छाप छोड़ने वाला चुम्बन बनाना। लेकिन ऐसा ही एक मामला एक जोड़े के लिए मुसीबत का कारण बन गया। ग्वालियर में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किया गया रोमांटिक सोशल मीडिया स्टंट भारी पड़ गया। गर्लफ्रेंड ने विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर युवक की कार को करीब 3,400 लिपस्टिक मार्क्स से सजा दिया। कार जब सड़क पर निकली तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और मामला ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया।


ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक रघुवंशी के मुताबिक, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सिटी सेंटर इलाके में एक कार लिपस्टिक के निशानों से पूरी तरह ढकी नजर आ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू की और जांच के दौरान उसे थाटीपुर इलाके में ट्रेस कर लिया। पुलिस ने कार चालक को थाने बुलाया और वाहन में किए गए बदलाव को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,500 रुपये का चालान काट दिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने कार मालिक को वाहन से सभी लिपस्टिक के निशान हटाने का भी निर्देश दिया।

Diarch GO


कार मालिक आदित्य सिकरवार ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी ट्रेंड देखकर कार को इस तरह सजाने का फैसला किया था। उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे तक कार पर 3,400 लिपस्टिक मार्क्स बनाए और फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।


आदित्य का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कार में इस तरह का बदलाव ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्होंने कार साफ कराई और जुर्माना भी जमा कर दिया। आदित्य ने कहा, “किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे कानून का उल्लंघन हो।”

NSIT
Nsmch


यानी जिस स्टंट का मकसद सोशल मीडिया पर प्यार और रोमांस दिखाना था, वह कुछ ही घंटों में वायरल होकर पुलिस कार्रवाई और 5,500 रुपये के जुर्माने तक पहुंच गया।