LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

अंधविश्वास में हैवान बनी माँ, तांत्रिक के साथ मिलकर कुंवारी बेटी की दे दी बलि, तीन गिरफ्तार

घटना 24 मार्च की रात की है, जब रामनवमी के अवसर पर गांव में मंगला जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान किशोरी को शांति देवी के घर ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

Sacrificed
Sacrificed - फोटो : news4nation

Sacrificed : मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना में अंधविश्वास के चलते एक किशोरी की कथित रूप से बलि देने का मामला झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और डीआईजी अंजनी झा ने बताया कि कुसुंभा गांव निवासी रेशमी देवी (35), तांत्रिक शांति देवी (55) और भीम राम (40) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।


पुलिस के अनुसार, रेशमी देवी अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए तांत्रिकों के संपर्क में थीं। तांत्रिकों ने दावा किया कि बेटे को ठीक करने के लिए एक कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी। इसी अंधविश्वास में फंसकर मां ने अपनी ही बेटी की हत्या की साजिश रच डाली।

Diarch GO


घटना 24 मार्च की रात की है, जब रामनवमी के अवसर पर गांव में मंगला जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान किशोरी को शांति देवी के घर ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने में मां और भीम राम शामिल थे।


जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद शव को गांव के एक बगीचे में दफना दिया गया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपियों ने मामले को रेप का रूप देकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भीम राम का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पहले से हत्या के अन्य मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch


इस मामले पर संज्ञान लेते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य प्रशासन और डीजीपी को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया। घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग में 12 घंटे का बंद भी बुलाया था।


गौरतलब है कि इससे पहले मृतका की मां ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था, जबकि 25 मार्च को उसका शव गांव के एक खेत से बरामद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।