LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

कोयला लदे ट्रक ने बैंड पार्टी की वैन को मारी टक्कर, 7 की मौत, एक गंभीर, सड़क पर पसरीलाशें

कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैंड पार्टी को लेकर जा रही एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Ramgarh Road Accident
Ramgarh Road Accident- फोटो : news4nation

Road Accident :  झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जिले के बरलोंग बुधबाजार इलाके में राजरप्पा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैंड पार्टी को लेकर जा रही एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, हादसा आधी रात के करीब हुआ। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

Diarch GO

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलोंग के पास देर रात सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से मैं अत्यंत मर्माहत हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।"

पुलिस ने क्या कहा?

रामगढ़ के सब-डिविजनल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) आलोक रंजन ने बताया कि ट्रक और वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में कुल आठ लोगों को लाया गया था, जिनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उन्नत इलाज के लिए रांची भेजा गया है। प्रशासन के अनुसार, मृतक मरांगमरचा और बलसागरा गांव के निवासी थे। सभी लोग शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैंड पार्टी के साथ वैन से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

NSIT
Nsmch


हादसे के बाद सड़क जाम

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछले तीन दिनों में इस इलाके में सड़क हादसों में कम से कम 11 लोगों की जान जा चुकी है। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने और हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और सड़क से जाम हटाया गया।