LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News:झारखंड के शिक्षा मंत्री को सिर में गंभीर चोट, दिल्ली एयरलिफ्ट की तैयारी

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री की सेहत को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।...

Jharkhand Education Minister
झारखंड के शिक्षा मंत्री की हालत नाज़ुक - फोटो : social Media

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री  की सेहत को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार वे बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर ज़ख़्म आए हैं। रामदास सोरेन के सिर पर गहरी चोट और ब्रेन में ब्लड क्लॉट की वजह से हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। उन्हें फ़ौरन जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटनाक्रम पर चिंता ज़ाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मंत्री रामदास सोरेन की ब्रेन कंडीशन क्रिटिकल है और उन्हें जल्द ही एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हर पल की मेडिकल अपडेट ले रहे हैं।

Diarch GO

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हम सब मिलकर दुआ करते हैं कि हमारे सम्माननीय मंत्री जी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।" अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है, जो उनके लिए फ़िक्रमंद है और ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की अरज़ु कर रही है।

रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सीनियर नेता माने जाते हैं और फिलहाल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हेमंत सोरेन सरकार में उन्होंने कोल्हान क्षेत्र से एक मज़बूत आदिवासी चेहरा बनकर अपनी पहचान बनाई है। 2024 में मिली जीत के बाद उन्हें फिर से मंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई।

NSIT
Nsmch

इस नाज़ुक वक्त में राज्य की आवाम, राजनीतिक सहयोगी और शुभचिंतक सबकी निगाहें उनकी सेहत पर टिकी हैं।