LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

आम का लालच देकर पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार ! शादी के रिसेप्शन में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

पांच साल की एक छोटी सी बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के एक मामले में भीड़ ने आरोपी को पकड़ा और बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया.

 raped after being lured with mango
raped after being lured with mango- फोटो : news4nation

Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली एक अमानवीय घटना में पांच साल की एक बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. यह घटना झारखंड के रांची जिले में हुई जहां एक शादी के रिसेप्शन में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों द्वारा पीटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराध को अंजाम देने के समय वह नशे में था। चान्हो पुलिस थाने के प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया, "पीड़िता की कल रात मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।" 

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुप्ता ने पीड़िता के परिवार के बयान का हवाला देते हुए कहा, "पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आरोपी गांव में एक शादी समारोह में गया था। उसने लड़की को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। आरोपी ने वहां नाबालिग के साथ बलात्कार किया।" 

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की, जिसे बाद में पुलिस ने बचा लिया और गिरफ्तार किया गया।

NSIT
Nsmch