LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नक्सलियों और सुरक्षाबलों में भीषण मुठभेड़, 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी ढ़ेर, एक जवान भी घायल

झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो पप्पू लोहरा जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम था उसे सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. नक्सलियों के खिलाफ यह बड़ा अभियान झारखंड के लातेहार में चला.

Pappu Lohara killed in Encounter
Pappu Lohara killed in Encounter- फोटो : news4nation

Encounter with Naxalites: लातेहार पुलिस को शनिवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के साथ हुए एक मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा  का सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया। मारे गए दूसरे उग्रवादी की पहचान प्रभात लोहरा के रुप में हुई है।


प्राप्त  जानकारी के अनुसार लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस अभियान पर थी। अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम शामिल थी ।इचवार जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी और जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा मारा गया।एक जवान के घायल होने की सूचना है।घायल जवान की प्राथमिक चिकित्सा लातेहार सदर अस्पताल मे करने के बाद उसे रांची के रिम्स भेजा गया है।

Diarch GO


 पुलिस को सूचना मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं ।जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।


सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया।झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।मुठभेड स्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch