LATEST NEWS

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, महिला दारोगा पुष्पा समेत 5 गिरफ्तार, तस्करों की फायरिंग की रची

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

  • Mother and Newborn Die
  • Bihar News: प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों नें शव रखकर सड़क किया

मकर संक्रांति पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Road  accident news
Road accident news- फोटो : news4nation

मकर संक्रांति पर गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की घटना गुमला में हुई। झारखंड के गुमला जिले के भर्नो थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भदगांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, पिक-अप वैन और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Diarch GO

पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।