LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी मसाले किये गए जब्त
  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा,

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की मारपीट और अभद्रता
  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर अड़े देवेंद्र नाथ महतो, अस्पताल में पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप

देवेंद्र नाथ महतो की टीम का आरोप है कि उन्हें अस्पताल से बाहर निकलने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। टीम के मुताबिक, करीब एक घंटे तक पुलिस और देवेंद्र के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।

Devendra Nath Mahato Tiranga Yatra Clash
Devendra Nath Mahato Tiranga Yatra Clash- फोटो : news4nation

Jharkhand Protest :  झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो फिलहाल रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर अड़े हुए हैं।

देवेंद्र नाथ महतो की टीम का आरोप है कि उन्हें अस्पताल से बाहर निकलने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। टीम के मुताबिक, करीब एक घंटे तक पुलिस और देवेंद्र के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि झंडा फहराने से रोकने के दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके सीने में चोट लगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ मौजूद कुछ समर्थकों के साथ पुलिस ने मारपीट की।

देवेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 14 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के बावजूद वह जनता की आवाज और अपने अधिकारों के लिए खड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर स्वतंत्रता दिवस पर भी उन्हें तिरंगा फहराने और यात्रा में शामिल होने से रोका जा रहा है, तो “क्या यही आजादी है?”

बताया गया है कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन ने देवेंद्र नाथ महतो को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत काफी कमजोर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

देवेंद्र की टीम का दावा है कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से निकलने का प्रयास करेंगे। वहीं, पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।