LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Lightning strike: आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ के अधिकारी की मौत, कई अन्य घायल, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आए चपेट में

Lightning strike: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए प्राकृतिक हादसे में सीआरपीएफ के जवानों का दस्ता बिजली की चपेट में आ गया. इसमें एक सीआरपीएफ अधिकारी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

CRPF officer killed in lightning strike
CRPF officer killed in lightning strike- फोटो : news4nation

Lightning strike: बिजली गिरने से सीआरपीएफ के अधिकारी की मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुआ जब बिजली गिरने से सीआरपीएफ के 46 वर्षीय एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सिंहभूम जिले के केरीबुरू गांव में हुई। 

उन्होंने बताया कि जंगल क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार, 26वीं बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड रैंक के अधिकारी एम प्रबो सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल (49) घायल हो गए, जिन्हें नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में झारखंड पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। 

अधिकारियों के अनुसार, बिजली गिरने के समय सभी जवान सीआरपीएफ सुरक्षा चौकी पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण त्वरित बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न होने के कारण उन्हें निकालने में समय लगा। सिंह मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के रहने वाले थे, जबकि मंडल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले थे। 

उन्होंने बताया कि ये अधिकारी नक्सल विरोधी अभियान के लिए जंगल क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे थे।

NSIT
Nsmch