LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

देवघर में 18 कांवड़ियों की मौत, मरने वालों में 5 लोग बिहार के, पीएम-सीएम ने दिया बड़ा आदेश

देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, मृतकों में शुरुआती तौर पर पांच की पहचान बिहार के लोगों के रूप में हुई है.

Deoghar Kanwariyas died
Deoghar Kanwariyas died- फोटो : news4nation

Deoghar Kanwariyas died: झारखंड के देवघर में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक साथ 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक हादसा झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मंगलवार, 29 जुलाई की सुबह हुई. इसमें एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 18 कांवड़ियों (तीर्थयात्रियों) की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 


मरने वालों में जिन छह लोगों की शुरुआती तौर पर पहचान हुई है उसमें पांच बिहार के अलग अलग जिलों के हैं. समदा देवी 38 तारेगना, धनरुआ पटना, सुमन कुमारी 30 सोनरा, पश्चिमी चंपारण,  दुर्गावती देवी 45 मकरजी, पश्चिमी चंपारण, शिवराज उर्फ पीयूष 17, खजमा, महनार वैशाली, देवकी प्रसाद 45  तारेगना, धनरूआ पटना और बस का ड्राइवर सुभाष तुरी 30 चकरामा, मोहनपुर, देवघर शामिल हैं. 

Diarch GO


झारखंड सीएम ने जताया दुःख 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर अपने सोशल मीडिया पर कहा, आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।  बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।


पीएम मोदी की  शोक-संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर कहा, झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं

NSIT
Nsmch


निशिकांत दुबे ने दी जानकारी 

घटना के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। साथ ही, कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। दुबे ने एक पोस्ट में कहा, "मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"


शुरुआती तौर पर पांच की मौत 

हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पाँच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।


अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई। दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में शुरुआती तौर पर कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना में कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. 


हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है।