LATEST NEWS

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

  • Weather Forecast
  • Weather Forecast: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

  • Today Panchang
  • Today Panchang: : सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण आज, जानें तिथि, नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

यह कैसा विवाह! दो सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन को बनाया जीवनसाथी, एक ही मंडप में लड़की के बने दो पति

"एक दुल्हन, दो दूल्हे: दो सगे भाइयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी", यह एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे देश में सुर्खियां हासिल की है. जानिए क्या है पूरा मामला

One bride two grooms
One bride two grooms- फोटो : news4nation

One bride two grooms:  भारतीय समाज या अधिकांश संस्कृतियों में, दो सगे भाइयों का एक ही लड़की से शादी करना सामाजिक, कानूनी और धार्मिक दृष्टिकोण से अस्वीकार्य माना जाता है. लेकिन एक ही लड़की से दो भाइयों के विवाह करने का एक मामला अब सुर्खियां बना हुआ है. यहां तक कि दोनों भाइयों से परिवार और समाज की रजामंदी से लड़की ने शादी की. दोनों के साथ वह अब पत्नी बनकर रहने को तैयार है. लेकिन एक लड़की की दो भाइयों की बीबी बनने का यह वाकया अब राष्ट्रीय सुर्खियां बना हुआ है. 

दो सगे भाइयों की एक ही लड़की से शादी करने का यह मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ है. एक दुल्हन और दो दूल्हा की यह शादी बड़े ही धूम धाम से दोनों परिवारों की सहमति से हुई है. यहां तक कि दोनों लड़के और लड़की तीनों ही शिक्षित हैं, एक लड़का विदेश में नौकरी करता है वहीं दूसरा लड़का सरकारी नौकरी में है. अब वह दोनों के साथ पत्नी बनकर रहेगी. 12, 13 और 14 जुलाई को हुई शादी की रस्मों में परिवार के अलावा, गांव के काफी लोग भी इसमें शामिल हुए. 

Diarch GO

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हाटी समुदाय में इस प्रथा को यानी दो लडकों से एक लड़की की शादी को "उजला पक्ष" कहा जाता है. यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसमें एक ही महिला दो या अधिक भाइयों की पत्नी बनती है. इसे सामाजिक मान्यता भी प्राप्त है. 

समाप्ति की ओर है प्रथा 

हाटी समुदाय में उजला पक्ष की परम्परा अब समाप्ति की ओर है. सन 70 और 80 के दशक से इसे लेकर सामाजिक तौर पर बदलाव आया. लोगों ने एक लड़की से दो या दो अधिक लड़कों के विवाह करने की प्रथा में बदलाव किया. अब इस समुदाय में भी ज्यादातर एकल शादी ही होती है. लेकिन एक लंबे अरसे के बाद कुन्हट गांव की बेटी का दो लड़कों से विवाह हुआ है. हाटी समाज के इस उजला पक्ष की चर्चा अब पूरे देश में है. 

NSIT
Nsmch

भारतीय कानून के अनुसार अमान्य 

एक ही व्यक्ति की दो जीवित पत्नियाँ या पतियों से शादी बिगैमी कहलाती है, जो भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 494 के तहत (हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत) अपराध है. एक महिला का दो भाइयों से एक साथ शादी करना अमान्य है.