LATEST NEWS

  • Ayushman Bharat Scam in Bihar
  • सावधान, बिहार में पकड़ाया आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा ! पटना के 4 अस्तपाल पर कार्रवाई, 120 हॉस्पिटल को जारी

  • Bihar Pension Scheme 2026
  • बिहार के 1 करोड़ 8 लाख लोगों को आज मिलेगा 1237 करोड़, CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा,

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव में किस सीट पर कितने उम्मीदवार, 8 सीटों का जानिए पूरा गणित... 150 प्रत्याशी

  • CJP Protest
  • CJP Protest: CJP प्रदर्शन का बाजारों पर असर, कनॉट प्लेस-सदर बाजार समेत कई कारोबारी इलाकों में बंदी

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

Swindler Bride:शादी कर रहे हैं? पहले पढ़िए ये खबर! दुल्हन बनी युवती ने जमीन बिकवा कर युवक को लगाया चूना

Swindler Bride:युवाओं को विवाह के प्रस्तावों के प्रति अब अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां दुल्हन के वेश में लड़कियां विवाह के नाम पर युवाओं को ठगी का शिकार बना रही हैं।

Swindler Bride
'लुटेरी दुल्हन'- फोटो : social Media

Swindler Bride:युवाओं को विवाह के प्रस्तावों के प्रति अब अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां दुल्हन के वेश में लड़कियां विवाह के नाम पर युवाओं को ठगी का शिकार बना रही हैं। हिमाचलप्रदेश के  ज्ञान चंद की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया जब उसकी नवनवेली दुल्हन "सुहाग की सेज" छोड़कर सीधी बैंक की लाइन पकड़ ली। हुआ यूं कि शादी होते ही पत्नी ने पहले तो ससुराल की ज़मीन बिकवाई, फिर 2.5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए, ऊपर से 20 हजार नकद और गहने समेटकर ‘भाग्यवती’ बन गई।पंचायत में नाम चढ़ाने की बात पर मुंह फुला लेती थी — अब पता चला, मैडम का नाम तो पहले से तीन पंचायतों में चढ़ा है!

ज्ञान चंद का कहना है कि शादी उसकी उम्र निकलने के डर से की थी, लेकिन अब लग रहा है कि उम्र निकलने से अच्छा था कि यह दुल्हन ही न मिलती। जानकारी के मुताबिक पत्नी जी ने पहले भी दो शादियां की थीं और ज्ञान चंद के छोड़ते ही चौथी शादी भी कर डाली। "होनहार बाई डिफॉल्ट बहू", जो हर साल नए घर की शोभा बढ़ा रही है।

Diarch GO

इस घोटाले में ससुराल वाले भी कोई छोटे खिलाड़ी नहीं निकले — भाई, मां-बाप सब मिलकर पूरा "मायका क्राइम सिंडिकेट" चला रहे थे। शिकायत पुलिस में दी गई, लेकिन दुल्हन अब भी 'लापता' नहीं, 'लोकेशन ओनली ऑन डिमांड' की स्थिति में है।

कांगड़ा भी बना था 'शादी एक्सप्रेस ठगी' का पड़ाव

ऐसा ही मामला दो महीने पहले कांगड़ा के धीरा इलाके में भी सामने आया था, जहां युवक की शादी एक पंजाबी युवती से करवाई गई। शादी के दो दिन बाद ही वो भी नौ दो ग्यारह हो गई। उसके पास से नशे का सामान भी मिला था। दूल्हे ने भी शादी के नाम पर 3 से 4 लाख गंवा दिए।

NSIT
Nsmch

पुलिस बोली – सब्र रखो, दुल्हन को ट्रेस कर लिया है!डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि युवती की लोकेशन मिल चुकी है, अब दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर 'मामला सुलह करवाने' की कोशिश की जाएगी।

(तो क्या अब ठगी के पैसे और गहनों की जगह 'समझौता-समोसा' पर बात होगी?)

सावधान! अगली बार शादी से पहले सिर्फ कन्यादान न देखें, आधार कार्ड + पुराना ससुराल + दूल्हा संख्या भी चेक करें।शादी से पहले पूछिए – “क्या यह आपकी पहली बारात है या पुरानी हैबिट?”वरना अगली बार आपकी दुल्हन भी सिर्फ फोटो में होगी — और जमीन, नकदी, गहने... सब 'फ्लाइट मोड' में।