LATEST NEWS

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

  • Weather Forecast
  • Weather Forecast: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

  • Today Panchang
  • Today Panchang: : सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण आज, जानें तिथि, नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

पहलगाम हमले के बाद हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मिला ‘पाकिस्तान एयरलाइंस’ गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां के बीच मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 'पाकिस्तान एयरलाइंस' लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। जानिए पूरी घटना, पुलिस जांच और सुरक्षा अभियान की जानकारी।

Himachal Pradesh Hamirpur Pakistan Airlines balloon
Himachal Pradesh Hamirpur Pakistan Airlines balloon- फोटो : SOCIAL MEDIA

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के करनेहरा गांव में शनिवार को ‘पाकिस्तान एयरलाइंस’ लिखा विमान के आकार का गुब्बारा मिला। स्थानीय लोगों ने गुब्बारे को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। 

शुक्रवार को हमीरपुर और चंबा जिला आयुक्तों के कार्यालयों को उड़ाने की धमकी मेल के जरिए भेजे जाने के बाद तलाश अभियान प्रारंभ किया गया था। कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोगों को नादौन शहर में कुछ मुस्लिमों को परेशान करते हुए दिखाया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी अधिकारी निर्मल सिंह ने वीडियो की पुष्टि की लेकिन कहा कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

Diarch GO

सुरक्षा एजेंसियों हुए सतर्क 

हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिप्रिय राज्य में हालिया घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमीरपुर में 'पाकिस्तान एयरलाइंस' लिखा गुब्बारा मिलना और धमकी भरा ईमेल मिलना दोनों ही घटनाएं चिंता का विषय हैं। प्रशासन की सक्रियता और लोगों की सजगता से किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर पैनी नजर बनाए हुए है। ऐसा मामला तब देखा गया है, जब 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। घटना में 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है।