LATEST NEWS

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार, 2.98 लाख नकद बरामद
  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार,

  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार
  • Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष

  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
  • नशामुक्त बिहार के सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Hill Station: शिमला-मनाली छोड़िए, गर्मी में इन ठंडी जगहों पर मिलेगा असली सुकून

यहां हम आपको ऐसे 4 ठंडे और ऑफबीट डेस्टिनेशन बता रहे हैं, जहां गर्मियों में घूमना होगा एकदम सुकून भरा और खास अनुभव।

Hill Station

Hill Station: अप्रैल का महीना चल रहा है और शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाना चाहते हैं। हालांकि, कम तापमान या ठंडी जगहों का जिक्र होते ही सबसे पहले शिमला मनाली का ख्याल आता है। ये ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

लेकिन इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसे ऑफबीट हिल स्टेशन चुनें, जहां मौसम सुहाना और माहौल शांत हो। ऐसे हिल स्टेशन पर भीड़ कम और शांति ज्यादा होती है। धुंध से घिरे पहाड़ों, खूबसूरत झीलों के बीच शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए आपको कुछ ऑफबीट हिल स्टेशन के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप गर्मियों के महीनों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कलगा गांव : कलगा गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती घाटी पर पुलगा बांध के पास स्थित है, जो ट्रैकिंग के लिए एक लोकप्रिय जगह है। अप्रैल के महीने में कलगा का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो कलगा गांव का रुख करें। 28 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक को पूरा करने में तीन दिन लग सकते हैं। ट्रैकिंग के अलावा यहां पहाड़ी की चोटी से मणिकरण घाटी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। सूर्यास्त का नजारा बेहद मनमोहक होता है।

हिमाचल प्रदेश के कलगा कैसे पहुंचें : कलगा पहुंचने के लिए मणिकरण एयरपोर्ट से 25 किलोमीटर दूर है, जहां बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं। मणिकरण से कलगा गांव 10 किलोमीटर दूर है, जहां से ट्रैक शुरू होता है। इसके अलावा आप कुल्लू जिले में पहुंच सकते हैं और यहां से सड़क मार्ग से भुंतर पहुंच सकते हैं।

NSIT
Nsmch

स्पीति घाटी : स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश के सबसे ठंडे हिल स्टेशनों में से एक है। सर्दियों में यहां बहुत ठंड होती है, लेकिन गर्मियों में भी यहां का तापमान सर्दियों जितना ही कड़ाके की ठंड वाला होता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच गर्मियों में भी सर्दी का एहसास किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में स्पीति घाटी का तापमान माइनस में रहता है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहता है। मार्च से जून तक यह पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह है।

स्पीति घाटी कैसे पहुँचें : अगर आप ट्रेन से स्पीति घाटी जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर स्टेशन है जो 169 किलोमीटर दूर है। यहाँ से आप टैक्सी या लोकल बस से अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं। जोगिंदर नगर के लिए आप पठानकोट से टॉय ट्रेन से भी यात्रा कर सकते हैं।

तवांग : अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपने ठंडे मौसम और खूबसूरत मठों के लिए पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहाँ इस महीने औसत अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तवांग में भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ भी है। प्राकृतिक नज़ारों और सुहावने मौसम के बीच सुकून भरी छुट्टियाँ बिताने के लिए तवांग जाया जा सकता है।

तवांग कैसे पहुँचें? : तवांग के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है। तेजपुर एयरपोर्ट तवांग से करीब 387 किलोमीटर दूर है। गुवाहाटी से तवांग की दूरी 450 किलोमीटर है, हालांकि पहाड़ी मार्ग होने के कारण सड़क मार्ग से एक दिन से ज्यादा समय लग सकता है।

जीरो पॉइंट : जीरो पॉइंट सिक्किम की युमथांग घाटी में स्थित है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। यह जगह बर्फ पसंद करने वालों की पसंदीदा जगह है। यहां कंचनजंगा समेत हिमालय की विशाल श्रृंखला का मनोरम नजारा देखने को मिलता है। यहां का तापमान माइनस में रहता है।

जीरो पॉइंट कैसे पहुंचें : गंगटोक के लिए ट्रेन या फ्लाइट लें और युमथांग जाएं। युमथांग घाटी गंगटोक से करीब 140 किलोमीटर दूर है। युमथांग से करीब 13 किलोमीटर की दूरी तय करके एक घंटे की ड्राइव में जीरो पॉइंट पहुंचा जा सकता है।