LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Mother Son Love Story: खूबसूरत माँ के साथ फरार हुआ बेटा, पिता के उड़े होश, कोर्ट में रचाई शादी फिर......

Mother Son Love Story: एक बार फिर एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। बेटे ने अपनी सौतेली माँ से ही शादी रचा ली है। वहीं पिता अब थाने का चक्कर काट रहे हैं...

Mother Son Love Story
Mother Son Love Story- फोटो : social media

Mother Son Love Story: कहते हैं इश्क होता है तो ना जात-धर्म दिखता है ना ही उम्र, लेकिन क्या है जब इश्क रिश्ते की मर्यादा ही तोड़ दें। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को तार तार कर दिया है। मामला हरियाणा के नूंह जिले का है। जहां एक युवक ने अपनी सौतेली माँ से ही शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले घर से फरार हुए फिर कोर्ट में जाकर शादी रचा ली।  

माँ के साथ फरार हुआ बेटा

वहीं इस घटना के बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने कोर्ट में विवाह के दस्तावेज भी पेश किए हैं। वहीं अब पिता न्याय के लिए दरबदर भटक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है क्योंकि दोनों बालिग हैं जबकि पिता का आरोप है कि बेटा नाबालिग है। 

कैसे हुआ पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नूंह जिले के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली और अपनी नई पत्नी के साथ नाबालिग बेटे को भी घर ले आया। इसी दौरान बेटे और उसकी सौतेली मां के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद दोनों घर से 30 हजार रुपये नकद, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। पिता ने जब घर में अपने बेटे और पत्नी को न पाकर तलाश शुरू की तो बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित पिता का दर्द

पुलिस को शिकायत में शख्स ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने फिर से गृहस्थी बसाने के लिए शादी की थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका बेटा जो सौतेली मां के पैर छूता था उसी से प्रेम कर बैठेगा। उन्होंने बताया कि बेटे और पत्नी के भाग जाने से उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस की प्रतिक्रिया

मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि युवक और उसकी सौतेली मां ने कोर्ट में अपने बालिग होने के दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। इसलिए विवाह को गैरकानूनी नहीं कहा जा सकता। हालांकि, पिता का आरोप है कि बेटा नाबालिग है। पुलिस ने कहा है कि दस्तावेजों की जांच कर पूरे मामले की तफ्तीश की जाएगी।