LATEST NEWS

  • Begusarai Panchayat Building Row
  • बेगूसराय में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, जांच में खानापूर्ति का आरोप, अधिकारी पर बदसलूकी की

  • Bikram police liquor raid
  • दुर्गा पूजा से पहले पटना पुलिस का एक्शन: बिक्रम में पुलिस ने पकड़ी 101 लीटर महुआ शराब,2000 लीटर

  • फतुहा में नदी से युवक का शव
  • फतुहा में नदी से युवक का शव बरामद, एक दिन पहले मिली थी लावारिस कार! मौत की गुत्थी

  • Muzaffarpur witch,
  • मुजफ्फरपुर में डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से की पिटाई, मौत

  • Bihar KYP Centres Protest
  • बिहार में 1731 KYP केंद्रों को फिर शुरू करने की मांग पर पटना में प्रदर्शन, नियोजन भवन से

सीनियर IPS ऑफिसर ने की ख़ुदकुशी,अपने आवास में खुद को मारी गोली

Y Puran Kumar Death: IPS वाई पुरन कुमार ने खुद को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीए थाना पुलिस समेत फॉरेंसिक की टीम घर पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गई है.

सीनियर IPS ऑफिसर ने की ख़ुदकुशी,अपने आवास में खुद को मारी गोल
सीनियर IPS ऑफिसर ने की ख़ुदकुशी,अपने आवास में खुद को मारी गोली - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के आत्महत्या करने की दुखद खबर सामने आई है. उनका शव चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीए थाना पुलिस समेत फॉरेंसिक की टीम घर पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गई है. जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए.

Diarch GO

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में थी तैनाती 

वाई. पूरन कुमार वर्तमान में ADGP, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया, रोहतक में तैनात थे.घटना के समय घर पर उनके साथ उनकी बेटी मौजूद थी.दोपहर में वह अपनी रिवॉल्वर लेकर घर के बेसमेंट में गए और खुद को गोली मार ली.गोली की आवाज़ सुनकर बेटी बेसमेंट में पहुँची, जहाँ उसने अपने पिता को खून से लथपथ पाया.बेटी ने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को खबर दी।सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम और CFSL टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी.

पारिवारिक और आधिकारिक जानकारी

वाई. पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उनकी पत्नी, अमनीत पी. कुमार, भी हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं. अमनीत पी कुमार सीएम के साथ जापान गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में विदेश दौरे पर हैं.उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है.आत्महत्या के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बेटी गहरे सदमे में होने के कारण कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है.

NSIT
Nsmch

विवादों से पुराना नाता

आईपीएस वाई. पूरन कुमार का अपने करियर के दौरान विवादों से पुराना नाता रहा है.वह पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं, जिनमें प्रमोशन से जुड़े मामले, मनपसंद सरकारी गाड़ी न मिलने की शिकायतें और आवास की शिकायतें शामिल हैं. उन्होंने 'एक अधिकारी-एक आवास' की नीति लागू करने पर भी ज़ोर दिया था और कई आईपीएस अधिकारियों पर एक से अधिक आवास कब्जा करने का आरोप लगाया था.आईपीएस पूरन कुमार हरियाणा की चर्चित मनीषा हत्याकांड की जांच में भी शामिल थे. उनके आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया है.