Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को 15वीं बार मिली पैरोल, इतने दिनों के लिए जेल से आएगा बाहर, जानिए पूरा मामला

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 15वीं बार पैरोल दी है। एक बार फिर राम रहीम जेल से बाहर आएगा। राम रहीम फिलहाल जेल में बालात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।

राम रहीम
राम रहीम को फिर मिली पैरोल - फोटो : social media

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। इस बार 40 दिनों के पैरोल पर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएगा। राम रहीम को 15वीं बार पैरोल मिली है। बता दें कि बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा गुरमीत राम रहीम काट रहा है। मिली जानकारी अनुसार हरियाणा सरकार ने एक बार फिर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को राहत दी है। बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई है। 

जेल से बाहर आएगा राम रहीम 

जानकारी अनुसार यह 15वीं बार है जब वह सजा के दौरान जेल से बाहर आए हैं। इससे पहले भी वह कई मौकों पर पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुके हैं। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

Diarch GO

राम रहीम को मिली 40 दिनों का पैरोल 

इससे पहले राम रहीम पिछले वर्ष अगस्त में भी 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था। उस दौरान उसने डेरा मुख्यालय में सत्संग और प्रवचन भी दिए थे। इससे पहले जनवरी 2024 में उसे 20 दिन की पैरोल और अप्रैल 2024 में 21 दिन की फरलो दी गई थी। राम रहीम को बलात्कार के अलावा अन्य गंभीर मामलों में भी दोषी ठहराया जा चुका है। वर्ष 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे दोषी ठहराया गया था। वहीं, 2002 में डेरा के ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 

बार बार मिल रहे पैरोल पर उठ रहा सवाल 

हालांकि मई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने “दोषपूर्ण और संदिग्ध जांच” का हवाला देते हुए राम रहीम समेत चार अन्य आरोपियों को इस मामले में बरी कर दिया था। राम रहीम को बार-बार दी जा रही पैरोल और फरलो को लेकर सवाल उठते रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले वर्षों में उसे कई बार चुनावी समय के आसपास जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है।

NSIT
Nsmch

चुनाव के समय मिलता है पैरोल 

मीडिया रिकॉर्ड के मुताबिक अक्टूबर 2020 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की फरलो मिली। जून 2022 में हरियाणा निकाय चुनाव के दौरान एक महीने की पैरोल दी गई। अक्टूबर 2022 में हरियाणा उपचुनाव के दौरान 40 दिन की पैरोल दी गई। लगातार मिल रही राहत के चलते विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल पर राम रहीम के जेल से बाहर आने के फैसले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बहस तेज कर दी है।