LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले आरोपी 'इशू' का एनकाउंटर, पुलिस ने सुबह सुबह ठोका

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और आरोपी 'इशू' में सुबह सुबह एनकाउंटर हुआ। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है।

Elvish Yadav
Encounter of accused Ishu- फोटो : social media

Elvish Yadav News: चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार तड़के क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने तिगांव रोड, सेक्टर-77 इलाके में मुठभेड़ के दौरान शूटर इशांत उर्फ ईशू गांधी को ठोक दिया। 

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल 

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ सुबह करीब 4 बजे हुई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर ऑटोमैटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी फरीदाबाद का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

एल्विश के घर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग 

आरोप है कि इशांत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 17 अगस्त को गुरुग्राम सेक्टर-57 में स्थित एल्विश यादव के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की थी। दो नकाबपोश हमलावरों ने उस दिन दो दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाई थीं। घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, हालांकि उनके परिजन अंदर थे। हमले में कोई घायल नहीं हुआ। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी 

फायरिंग के बाद कुख्यात भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में दावा किया गया कि एल्विश यादव ने सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देकर कई परिवार बर्बाद किए हैं, और ऐसे में उन्हें और अन्य सोशल मीडिया हस्तियों को चेतावनी देने के लिए हमला किया गया। 

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी फुटेज आया था सामने

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया था कि घटना के वक्त उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और जब बाहर आकर सीसीटीवी देखा तो दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश गोलियां चलाकर फरार होते दिखे। घटना के बाद सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें दो बदमाश ताबड़तोड़ गोली बरसा रहे थे तो वहीं एक बदमाश बाइक से था। करीब दो दर्जन फायरिंग के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे।