LATEST NEWS

  • Employment in India
  • Employment in India: 2030 तक भारत में 35 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का अनुमान, जानें किन सेक्टरों

  • E20 petrol
  • E20 petrol: E20 पेट्रोल की नई नीति से महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानें वजह

  • Delhi cyber fraud
  • Delhi cyber fraud: दिल्ली में लोन के नाम पर मजदूरों से ठगी का आरोप, 37 बैंक खातों से

  • NDA Candidate
  • NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

  • Amazon prime video
  • Amazon prime video: प्राइम वीडियो पर विज्ञापन दिखाना अमेजन को पड़ा महंगा, ग्राहक को देने होंगे 9499

Firing at Elvish house: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, ताबड़तोड़ गोलीबारी की वजह आई सामने, जानकर हो जाएंगे हैरान

Firing at Elvish house: चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के आवास पर गोलीबारी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर ट्विट कर भाऊ गैंग ने बताया है कि उसने एल्विश के घर पर गोलीबारी क्यों की?

Elvish Yadav house firing case
Elvish Yadav house firing case - फोटो : social media

Firing at Elvish house:  चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुबह 5 से 6 बजे के बीच में एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं अब इस घटना की जिम्मेदारी हरियाणा के गैंगस्टार हिमांशु भाऊ ने ली है। वहीं अब एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। साथ ही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि 3 बदमाश एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं।  

हिमांशु भाऊ ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी 

जानकारी अनुसार हिमांशु भाऊ ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर ट्विट कर गैंग ने फायरिंग के पिछे की वजह भी बताई है। वहीं पुलिस आपराधियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को निशाना बनाया। गोलीबारी के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, वे इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। घटना के वक्त घर में उनके माता-पिता और एक केयरटेकर मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

आप हमने दिया अपना परिचय

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ''जय भोले की, हां भाई राम राम सारे भाईयां ने, आज जो ELVISH YADAV के घर गोली चली हैं वो हमने NEERAJ FARIDPUR और BHAU RITOLIYA ने चलवाई हैं। इसको आज हमने अपना परिचय दिया है। बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके और ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं सबको WARNING है, ये जो सट्टे का प्रमोशन करता मिल गया उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है, तो ये जो भी सट्टे आले हैं तैयार रहो। #rao inderjeet yadav राम राम''।

गैंगस्टार ने बॉलीवुड सिंगर पर भी बरसाई थी गोलियां 

गौरतलब हो कि ठीक एक महीने पहले 14 जुलाई को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर भी फायरिंग की गई थी। जिसमें उनके फाइनेंसर की हत्या कर दी गई थी। उस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर सुनील सरधानिया उर्फ हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। वहीं अब एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ ने ली है। ऐसे में गुरुग्राम में गैंगस्टार के आतंक का साया मंडराता जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

राहुल एल्विश घनिष्ठ मित्र 

जानकारी अनुसार राहुल फाजिलपुरिया और एल्विश यादव घनिष्ठ मित्र माने जाते हैं। दोनों का नाम सांपों के ज़हर के अवैध कारोबार मामले में भी सामने आया था और उस सिलसिले में ED ने पूछताछ की थी। राहुल को लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी। वहीं अब एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में भी हिमांशु भाऊ का नाम सामने आ रहा है।  पुलिस भी इस मामले को फाजिलपुरिया फायरिंग से जोड़कर भी जांच कर रही है। 

कौन है हिमांशु भाऊ 

हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले का कुख्यात गैंगस्टर है। महज 22 साल की उम्र में उसके खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी, लूट और फिरौती जैसे 18 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। साल 2023 में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोप है कि वह जाली पासपोर्ट के जरिए साल 2022 में भारत से फरार हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पुर्तगाल की मिली है। हिमांशु भाऊ पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसमें हरियाणा पुलिस की तरफ से 1.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस की ओर से 1 लाख रुपये शामिल हैं।