LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

भूमि सौदा मामले में रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया प्रवर्तन निदेशालय को झटका

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है। मैं जानता हूं कि ईडी सरकार के अधीन काम करती है और उसी के निर्देशों पर कार्रवाई करती है। लेकिन मुझे न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है।”

Robert Vadra
Robert Vadra- फोटो : news4nation

Robert Vadra : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर भूमि सौदा मामले में बड़ी राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी। वाड्रा पहले जारी समन के अनुपालन में अदालत में पेश हुए थे। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश Sushant Changotra की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने वाड्रा को जमानत बांड जमा करने का निर्देश दिया।


कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत देते समय उन पर कोई अतिरिक्त शर्त नहीं लगाई जा रही है। न्यायाधीश ने कहा, “मैं केवल जमानत बांड जमा करने के लिए कह रहा हूं, कोई अन्य शर्त नहीं।”जमानत मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है। मैं जानता हूं कि ईडी सरकार के अधीन काम करती है और उसी के निर्देशों पर कार्रवाई करती है। लेकिन मुझे न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है।”

Diarch GO


वाड्रा ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह जांच एजेंसियों के सभी सवालों का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां मौजूद हूं और आगे भी सभी औपचारिकताओं को पूरा करूंगा। मुझे किसी बात का डर नहीं है।”


उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। वाड्रा ने कहा, “अगर हम अच्छा काम कर रहे हैं और चुनाव में सफलता मिल रही है, तो स्वाभाविक है कि मेरे परिवार को टारगेट किया जाएगा। लेकिन मुझमें इसका सामना करने की क्षमता है। मैं निडर हूं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।”

NSIT
Nsmch


गौरतलब है कि शिकोहपुर भूमि सौदा मामला लंबे समय से जांच एजेंसियों के दायरे में रहा है। इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल अदालत से मिली जमानत के बाद रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी कानूनी राहत मिली है।