LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट के बाद मचा हड़कंप

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

Red Fort after bomb threat
Red Fort after bomb threat- फोटो : news4nation

देश की राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। सूचना मिलते ही लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, कई घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस ने इसे फर्जी धमकी करार दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा फोन सीधे दिल्ली पुलिस को नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि वह दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले को बम से उड़ा देगा।


सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। लाल किले के अंदर और आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया तथा आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

Diarch GO


अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने धमकी को पूरी तरह फर्जी घोषित कर दिया और सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर दी गईं।


फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है जिसने मुंबई पुलिस को यह धमकी भरा फोन किया था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कॉल करने का मकसद क्या था और उसने इस तरह की झूठी सूचना क्यों दी।

NSIT
Nsmch


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है। कॉलर की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि ऐतिहासिक और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की सूचना को गंभीरता से लिया जाता है और हर अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।