LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

Political News:अभी अभी मोदी सरकार के बड़े मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

Political News: केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ...

Modi Govt Minister Resigns President Accepts Resignation
Political News: मोदी सरकार के बड़े मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने किया मंजूर- फोटो : social Media

Political News: केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मोदी सरकार के एक बड़े मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

भारतीय जनता पार्टीके वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री  के पद से इस्तीफा दे दिया। उनका छह साल का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो गया था। कथित तौर पर  केरल विधानसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें दोबारा नामांकित नहीं किया गया।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि जार्ज कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी केंद्रीय कैबिनेट में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन  राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। कुरियन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और 1980 में पार्टी के बनने के समय से ही इसके सदस्य रहे हैं।वे मूल रुप से केरल के रहने वाले हैं।

NSIT
Nsmch

कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद अब इन मंत्रालयों की जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।