LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना का विमान क्रैश, विमान में लगी भीषण आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई।

IAF plane crashes at Jorhat
IAF plane crashes at Jorhat - फोटो : news4nation

IAF plane crashes : असम के जोरहाट स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद विमान में भीषण आग लग गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और घटनास्थल से दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही एयर फोर्स स्टेशन की आपातकालीन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Diarch GO


घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। फिलहाल दुर्घटना में हुए नुकसान और विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गया। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। भारतीय वायु सेना की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

NSIT
Nsmch


वायुसेना और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।