LATEST NEWS

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री का काफिला रोककर बुरे फंसे सत्तारूढ़ दल के नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीच सड़क बवाल

नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 351(2) और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें गलत तरीके से रोकना, आपराधिक धमकी और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

Blocking CM Satheesans convoy
Blocking CM Satheesans convoy- फोटो : news4nation

Blocking CM Satheesans convoy :  एक मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के कारण पुलिस ने सत्तारूढ़ दल के ही एक नेता गिरफ्तार कर लिया है।  केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के काफिले को कथित तौर पर रोकने और उनके साथ बहस करने के मामले में कांग्रेस नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार शाम तिरुवनंतपुरम के चेंथी इलाके की है। पुलिस ने मामले में अनिल कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सतीशन शुक्रवार को सामाजिक सुधारक श्री नारायण गुरु की जयंती के अवसर पर चेन्नाझंथी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में चेंथी में श्री नारायण गुरु से जुड़े एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम के आयोजकों ने मुख्यमंत्री के वाहन को रुकने का इशारा किया।

मुख्यमंत्री ने वाहन से उतरकर वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। इसी दौरान कांग्रेस नेता अनिल कुमार और मुख्यमंत्री के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के टेलीविजन फुटेज में दोनों को बातचीत और बहस करते हुए देखा गया। कुछ मिनट मौके पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री अपने वाहन से आगे रवाना हो गए।

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम में चेंथी का यह आयोजन शामिल नहीं था। घटना के बाद आयोजकों ने दावा किया कि उन्होंने कुछ महीने पहले सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शुक्रवार देर रात अनिल कुमार को हिरासत में लेकर श्रीकार्यंम पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 351(2) और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें गलत तरीके से रोकना, आपराधिक धमकी और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच मौके के वीडियो के आधार पर की जा रही है। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी घटना की जानकारी जुटा रही है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने और कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई है।