LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

भाजपा के चाणक्य से मिले चिराग के चाणक्य ! यूपी विधानसभा चुनाव के पहले लोजपा की बड़ी तैयारी शुरू, अमित शाह और अरुण भारती इन मुद्दों पर मिले

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। लोजपा (रा) ने पहले ही कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वह तैयारी में है। इस बीच अब अरुण भारती ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है.

Arun Bharti met  Amit Shah
Arun Bharti met Amit Shah- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार की राजनीति में हालिया घटनाक्रम के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात को बिहार और उत्तर प्रदेश की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अरुण भारती लोजपा (रा) के सांसद होने के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार अरुण भारती की अमित शाह से हुई मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव की रणनीति और बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच एनडीए गठबंधन को और मजबूत करने तथा आने वाले चुनावों में बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ने को लेकर भी बातचीत हुई। 

यूपी चुनाव लड़ेगी लोजपा (रा) 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। लोजपा (रा) ने पहले ही कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वह तैयारी में है। ऐसे में चिराग पासवान की पार्टी अभी से सीटों के बंटवारे सहित अन्य मामलों को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय लग रही है जिसमे शाह से अरुण भारती की मुलाकात भी शामिल है। 

बांकीपुर में BJP की हार के बाद मुलाकात अहम

वहीं अमित शाह और अरुण भारती की इस मुलाकात को बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खास तौर पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद एनडीए के भीतर रणनीति और संगठन को लेकर मंथन तेज है। बांकीपुर को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के इस किले को ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज की। भाजपा 1995 से लगातार इस सीट पर जीतती आ रही थी। ऐसे में लोजपा (रा) के वरिष्ठ सांसद और पार्टी में संगठनात्मक भूमिका निभाने वाले अरुण भारती की अमित शाह से मुलाकात को एनडीए के भीतर चुनावी समन्वय और भविष्य की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

संसद में भी अमित शाह को लेकर विपक्ष का हंगामा

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित तौर पर पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर संसद में भी विपक्ष अमित शाह को निशाने पर ले रहा है। विपक्षी दल गृह मंत्री से इस मुद्दे पर सदन में बयान देने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। लोकसभा में भी इस मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के कारण कार्यवाही बाधित हुई।  

 ऐसे राजनीतिक माहौल में अमित शाह और अरुण भारती की मुलाकात ने बिहार की राजनीति में चर्चा को और बढ़ा दिया है। अब इस मुलाकात को बिहार में एनडीए की आगे की रणनीति, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

नरोत्तम की रिपोर्ट