LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

Chhattisgarh naxalite Encounter - मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 24 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Chhattisgarh naxalite Encounter - छत्तीसगढ़ में अलग अलग जिलों में सुरक्षाबलों ने 24 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ अभी भी जारी होने की बात कही जा रही है।

Chhattisgarh naxalite Encounter - मुठभेड़ में सुरक्षा बलों न

n4n desk - छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने अलग अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में 24 नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में 20 बीजापुर और चार नक्सली कांकेर जिले में मार गए है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की बात कही गई है। शहीद जवान DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में कार्यरत था। बताया जा रहा है नक्सलियों के साथ  पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के कोर इलाके में और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर जारी है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर IG पी. सुंदरराज ने बताया है कि गुरुवार दोपहर तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। मारे गए नक्सलियों के शव और कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

Diarch GO

बीजापुर में मुठभेड़

पुलिस अधिकारी ने बताया कि  बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गंगालूर इलाके (बीजापुर) में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग आपरेशन तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा इस मुठभेड़ में अब 18 नक्सली मारे गए हैं, बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान ने अपनी जान दे दी। 

अमित शाह ने दी जानकारी

सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बाद अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने कहा, मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन कीसमावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

NSIT
Nsmch

इधर, नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन जारी है।