LATEST NEWS

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों

  • नवादा में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की रिकॉर्ड जीत का जश्न, जदयू कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां
  • नवादा में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की रिकॉर्ड जीत का जश्न, जदयू कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

  • लगातार चौथी बार  जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
  • लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार,

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ में दो जांबाज जवान घायल, सुरक्षा बलों पर की अंधाधुंध गोलीबारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हुए हैं .

Naxalites Encounter
Naxalites Encounter- फोटो : news4nation

Naxalites Encounter: नक्सलवाद उन्मूलन को लेकर नक्सलियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में दो जवानों के घायल होने की घटना हुई है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक बयान के अनुसार, डीआरजी की एक टीम ने 11 अगस्त को गंगलूर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। मंगलवार सुबह माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद कई घंटों तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हुए हैं उन्होंने बताया कि गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए सोमवार को रवाना किया गया था और दल के मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचने के बाद से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोटें आई है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल जवानों की हालत सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।