LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

Died in accident - रेल लाइन निर्माण के लाए गए मिक्सर मशीन की चपेट में आया मजदूर, मौके पर हुई मौत

Died in accident - रेल लाइन निर्माण के लाए गए मिक्सर मशीन की

N4N DESK - चौथी रेलवे लाइन के निर्माण में लगे मिक्सर मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां काम कर रहे लोगों के बीच सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 

घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की है। जहां कोतरा रोड थाना क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर के उच्चभिठी रोड पर रेलवे के चौथे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पटरी बिछाने का काम राधेश्याम अग्रवाल नाम के ठेकेदार के पास था. उसने काम के लिए मजदूरों को बुलाया है. जिसमें कोरबा के कुसमुंडा निवासी 42 वर्षीय संतोष कुमार भी शामिल था। जो मिक्सर मशीन ऑपरेटर का काम करता था। संतोष काम करने के लिए खरसिया में अस्थायी  रूप से रह रहा था और रोज ट्रेन से आता जाता था।

हर दिन की तरह सोमवार को भी काम किया जा रहा था। मिक्सर मशीन का ऑपरेटर मटेरियल तैयार करने के लिए वाहन खड़ा कर गाड़ी से नीचे उतरा और पीछे खड़ा था। इसी दौरान वाहन अचानक पीछे की ओर चल पड़ा और ऑपरेटर उसके नीचे आ गया। हादसा इतना तेज था कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

शुरू में इसे हत्या की आशंका के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद मजदूरों ने स्थिति का अवलोकन करने के बाद स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch