LATEST NEWS

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

  • Indian Railways Mobile charging prohibited
  • Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक

  • chhapra Road Accident
  • Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में

  • Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान
  • Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

Naxali Encounter - एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सहित 10 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Naxali Encounter - सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनाम नक्सली कमांडर सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया है।

 Naxali Encounter - एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर

N4N Desk - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले मेंगुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।मैनपुर के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। रायपुर संभाग के आईजी अमरेश मिश्रा और गरियाबंद जिले केएसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद ई-30, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा टीम मौके पर पहुंची, जहां फोर्स और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं। इनमें सात आटोमेटिक हथियार शामिल हैं। कई नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।

वहीं सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी भी हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर मनोज उर्फमोडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर को भी मार गिराया है. नक्सली कमांडर मनोज पर एक करोड़ रुपए का इनाम था। 

जानकारी के अनुसार नक्सली मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण सेंट्रल कमेटी का मेंबर था। यही नहीं उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम भी था। गुरुवार को सुरक्षाबलों को मोडेम बालकृष्ण के जंगलों में नक्सलियों के साथ छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इसे घेर लिया और मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

NSIT
Nsmch

रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने दी जानकारी

रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि विशेष कार्य बल (STF), CRPF कीकोबरा कमांडो बटालियन और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान इस अभियान में शामिल हैं.